सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बारिश न बन जाए भारत की जीत में अड़ंगा

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के…

कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेला जा रहा है। आज मैच का अंतिम दिन है। दूसरी पारी में श्रीलंका के पास सिर्फ 16 रनों की बढ़त है। वहीं भारतीय टीम को पारी समेटने के लिए 4 विकेट की जरूरत है। इस टेस्ट मैच के पहले दिन को छोड़ दें तो सीरीज के बाकी 8 दिन बारिश ने परेशान जरूर किया है। मैच में आज भी बारिश की संभावना है। कोलंबो टेस्ट के पहले सेशन में बारिश की संभावना सबसे ज्यादा है। एक्यूवेदर के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बारिश की संभावना 80ज्ञ् से अधिक है, जिससे खेल प्रभावित हो सकता है। 10 और 11 बजे बारिश की संभावना 84ज्ञ् है, जबकि 12 बजे भी यह 81ज्ञ् बनी हुई है। दोपहर बाद भी मौसम पूरी तरह साफ नहीं होगा और 2 से 4 बजे के बीच बारिश का खतरा 56 से 63 प्रतिशत तक है। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में भारतीय बॉलिंग का डटकर मुकाबला किया। इसके बाद भी टीम इंडिया ने समय-समय पर विकेट चटकाए। इसकी वजह से दूसरे और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन मेजबान टीम के दूसरी पारी में स्टंप तक 229 रन तक छह विकेट झटक लिए। स्टंप तक सोनल दिनुषा सात और केशारा नुवांथा तीन रन बनाकर क्रीज पर थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें