इंदौर। बारिश की बूंदो के बीच डेली कॉलेज मैदान पर खेली जा रही कासलीवाल ट्राफी के बालक वर्ग के मुकाबलों में एसआरसीएस, लारेंस स्कूल, एपीएस इंदौर, केवीएस-1 ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। बालक वर्ग के मुकाबलों में एसआरसीएस ने श्रीराम रवि शंकर को 2-1 से, लारुंस स्कूल ने सेंट अर्रनाल्ड स्कूल को 4-0 से, एपीएस इंदौर ने एकायना स्कूल को 2-0 से, केवीएस-1 ने डीपीएस राऊ को 2-1 से, एमआईटीएस ने ऑरेंज इंटरनेशनल स्कूल को 10-0 से, द शीष नार्ट ने द ओमनी स्कूल को 2-1 से, जीडी गोयनका ने सिडर्स इंटरनेशनल को 2-0 से, एनडीपीएस ने चोइथराम स्कूल माणिकबाग को 1-0 से तथा डीसी-ए ने किड्स कॉलेज को 5-0 से हराया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




