शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

बारिश की बेरुखी के कारण शहर में फिर बन रही जल संकट की स्थिति उद्यान विभाग के 10 टैंकर करना पड़े चालू, जहां पौधे लगाए वहां अब पानी की कमी, रहवासी क्षेत्र में चल रहे हैं 300 से अधिक टैंकर

वर्तमान में अजीब परिस्थितियां बनी हुई है जो बोरिंग रिचार्ज हुए थे वह बारिश नहीं होने के कारण फिर से सूखने लगे हैं। जहां अगस्त माह में तरबतर मौसम रहता…

वर्तमान में अजीब परिस्थितियां बनी हुई है जो बोरिंग रिचार्ज हुए थे वह बारिश नहीं होने के कारण फिर से सूखने लगे हैं। जहां अगस्त माह में तरबतर मौसम रहता है और बारिश की झड़ी लगी रहती थी, नदी-नलों में उफान रहता था लेकिन इंदौर में ऐसा लग रहा है कि यह इतिहास के पन्नों की बात हो गई। पूरे शहर में कहीं भी एक साथ लगातार दो-तीन घंटे की भी बारिश दिखाई नहीं दे रही है। ऐसी स्थिति में नगर निगम की चिंता बढ़ गई है। शहर में 21 लाख पौधे लगाने का अभियान चल रहा है जिसके तहत अब तक 4:30 लाख पौधे अलग-अलग स्थान पर नगर निगम लगा चुका है। प्रति रविवार को अलग-अलग पहाड़ियों पर पौधारोपण किया जा रहा है लेकिन अब यहां जल संकट की स्थिति बनने लगी है। नगर निगम ने उद्यान विभाग के 70 टैंकर बंद कर दिए थे इनमें से पानी के 10 टैंकर चालू करना पड़े हैं।

मामले में उद्यान प्रभारी राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि पौधे लगाने के साथ ही उन्हें जीवित रखने की चिंता भी बढ़ रही है। हमने लगभग चार से पांच बड़ी पहाड़ियों पर पौधारोपण किया है जिसमें बीएसएफ, बुडानिया, रेवतीरेंज, पितृ पर्वत देवगुराडिया जैसे प्रमुख स्थान है जहां पर पानी की व्यवस्था हमें करनी पड़ रही है। बारिश का मौसम है लेकिन पर्याप्त पानी नहीं बरसाने के कारण पौधे मरे नहीं इसीलिए हमने आकस्मिक व्यवस्था टैंकरों के माध्यम से कर दी। यह उम्मीद नहीं थी कि अगस्त माह में इतना कम पानी गिरेगा। इसके अलावा अलग-अलग वार्डो के उद्यानों में भी पानी की कमी महसूस की जा रही है। जिस तरह से बारिश होनी थी वह नहीं हुई है इसीलिए उद्यान के बोरिंग भी अभी से सूखने लगे हैं। रहवासी क्षेत्र से भी पानी की डिमांड आने लगी है। नगर निगम जलकार्य प्रभारी बबलू शर्मा ने बताया कि शहर में एक बार फिर पानी की डिमांड बढ़ने लगी है। शहर की अधिकांश कॉलोनी से पानी के टैंकरों के लिए फोन सभी पार्षदों को आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि बोरिंग सूखने लगे की मांग आ रही है। पानी नहीं गिरा तो विकट स्थिति होगी। केवल अब सितंबर माह से ही आस बची हुई है। हमें जल्द ही पानी के और टैंकर बढ़ाने पड़ सकते हैं। वही मौसम वैज्ञानिक शैलेंद्र नायक बताते हैं कि यह मौसम चक्र परिवर्तन का असर है। सितंबर माह मानसून के लौटने का महीना 3 साल पहले तक हुआ करता था लेकिन अब तक इंदौर में अच्छी बारिश ही नहीं हुई है बल्कि आसपास के जिलों में बारिश हो रही है खासकर मालवा बेल्ट में बारिश कमजोर है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें