शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

रैलिंग सुधारने पर खर्च करेंगे 82 लाख

शहर के कई पुल पुलिया के रैलिंग की होगी मरम्मत

नगर निगम के द्वारा रैलिंग सुधारने के काम पर 82 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। शहर के कई पुल पुलिया की रैलिंग की इस दौरान मरम्मत की जाएगी।

निगम के पुल प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने बताया कि शहर में विभिन्न स्थानों पर नगर निगम के द्वारा पिछले सालों के दौरान पुल पुलिया का निर्माण किया गया है। इस पुल पुलिया पर दुर्घटना ना हो और लोग नीचे ना गिरे इसलिए लोहे के रैलिंग सुरक्षा के मकसद से लगाए गए थे। समय के साथ कई स्थानों पर यह रैलिंग टूट गए हैं अथवा गायब हो गए हैं। ऐसी स्थिति में अब जन सुरक्षा की खातिर यह आवश्यक हो गया है कि इन स्थानों पर रैलिंग की मरम्मत कर उन्हें व्यवस्थित किया जाएं।

इसके लिए नगर निगम के द्वारा अलग से एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को अधिकारियों के साथ ही महापौर परिषद के द्वारा भी मंजूरी दे दी गई है। इस प्रस्ताव के आधार पर नगर निगम के द्वारा 82 लाख रुपए की लागत से सुधार कार्य करने का फैसला लिया गया है। इस सुधार कार्य को अंजाम देने के लिए एजेंसी निर्धारित करने का कार्य शुरू हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे शहर में एक ही एजेंसी को काम दिया जाएगा। इस एजेंसी के द्वारा ही सभी दूर यह कार्य किया जाएगा। निगम के द्वारा यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि दीपावली का त्यौहार आने के पहले सभी दूर पुल पुलिया को सुरक्षित और व्यवस्थित कर लिया जाएं।

निगम के द्वारा इस कार्य को अंजाम देने के लिए ठेकेदार एजेंसी के चयन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। यह प्रक्रिया अगले सप्ताह में पूरी हो जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित एजेंसी से एग्रीमेंट किया जाएगा और फिर उसे काम करने के लिए साइड सौंप दी जाएगी। निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस काम को प्राथमिकता के साथ तेज गति से करवाया जाएगा। वैसे तो यह कम बारिश के मौसम के पहले ही करने की योजना थी। उस समय पर प्रस्ताव को मंजूरी देने की प्रक्रिया नहीं हो सकी थी। इसके चलते हुए यह काम विलंब का शिकार हुआ है। अब भी देर आयद दुरुस्त आयद की तर्ज पर काम करते हुए इस कार्य को जितना ज्यादा तेजी से हो सकेगा उतना ज्यादा तेजी से किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें