शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

रहवासियों की मांग पर नए बगीचे की सौगात

विधानसभा 2 के वार्ड क्रमांक 19 के अंतर्गत भगत सिंह नगर में सार्वजनिक कुएं के पास खाली पड़ी भूमि पर अब उद्यान का विकास और नवनिर्माण कराया जाएगा। जिसको लेकर…

विधानसभा 2 के वार्ड क्रमांक 19 के अंतर्गत भगत सिंह नगर में सार्वजनिक कुएं के पास खाली पड़ी भूमि पर अब उद्यान का विकास और नवनिर्माण कराया जाएगा। जिसको लेकर क्षेत्रीय रहवासियों की मांग पर विधायक रमेश मेंदोला और क्षेत्रीय पार्षद द्वारा आम जन की सुविधा के लिए यहां बगीचे के निर्माण की तैयारी शुरू

खाली जमीन पर होगा हरियाली के लिए विकास और नवनिर्माण

कर दी है। जहां पहले चरण में चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाने के साथ चार दीवारी के काम के बाद बगीचे के लिए बड़ी तादात में हजारों पेड़ -पौधे लगाकर खाली जगह की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बड़ी तादात में हरियाली करने का काम जनसहयोग से किया जाएगा।

जनता के लिए जुटाएंगे पार्क में कई सुविधाएं-जिसके

अंतर्गत पहले चरण में खाली जमीन पर चारों ओर सुरक्षा बाउंड्रीवॉल का निर्माण करवाया जाएगा। इसके बाद इसमें वाकिंग ट्रेक का निर्माण किया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोग सुबह शाम यहां घूमने का आनंद उठा सके। इसके अलावा इस बरसाती मौसम में नए बगीचे में हरियाली और खूबसूरती के लिए आमजन के सहयोग से बड़ी संख्या में हरियाली के लिए एक से बढ़कर एक पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। आने जाने वाले लोगों के लिए बैठक व्यवस्था के लिए रंगीन बेंचों की भी व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन और बड़ों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बगीचे के हिसाब से और भी बहुत कुछ नया किया जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें