पिपलिया पाला क्षेत्र में राहुल गांधी नगर के रहवासियों को आने वाले को अगले माह में बेहद जल्द नई सड़क निर्माण कार्य शुरू होने की सौगात मिलने वाली है। जिसके अंतर्गत हनुमान मंदिर से मेंनरोड पर प्रतिक्षा ढाबा तक निगम द्वारा लगभग 90 लाख रुपए से ज्यादा खर्चकर क्षेत्र के रहवासीयों के लिए नई सीमेंट सड़क का निर्माण किया जाएगा। इससे क्षेत्र के सैकड़ो रहवासी परिवारों की लंबे समय की मांग पूरी होने के साथ लोगों को सालों पुरानी आधी – अधूरी सड़क की बजाय नई चमचमाती सीमेंट सड़क की सौगात भी मिलने वाली है। खास बात यह है कि पिपलिया पाला क्षेत्र के रहवासियों में नई सड़क निर्माण की तैयारी से खुशी है की विधायक मधु वर्मा के प्रयासों से उनकी सालों पुरानी आधी अधूरी सड़क के बजाय अब नई सीमेंट सड़क बनने जा रही है। जिसको लड़का क्षेत्र के रहवासी लंबे समय से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मांग कर रहे थे वहीं विधायक के प्रयासों से अब जाकर लोगों को इस मानसून सीजन में नई सड़क की सौगात मिलने वाली है। जिससे लोगों में बेहद खुशी और उत्साह है। निगम अधिकारियों के मुताबिक इसी माह के अंत में टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही हाथों-हाथ नई सड़क निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य जल्द से जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




