ट्रेड यूनियन नेता श्याम सुंदर यादव एवं युवा नेता राहुल निहोरे द्वारा संयुक्त रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से आग्रह किया गया है कि राहुल गांधी के युवाओं के कार्यक्रम बाद मालवा मिल क्षेत्र में राहुल गांधी का 10 मिनट का दौरा करवाया जाए, उनके समक्ष 35 हजार कपड़ा मिल श्रमिक परिवारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की पहल भी की जाए। राहुल गांधी को पूरी जानकारी होगी तो वे राष्ट्रीय स्तर पर 35 हजार श्रमिक परिवारों की लंबित समस्याओं और ऐतिहासिक कपड़ा मिलों के मुद्दे और इतिहास को दिल्ली में उठा सकेंगे, उन्हें गणेशोत्सव की झांकियों के बारे में भी बताया जाए। इन्दौर की कपडा मिलों की देश में पहचान रही है। केन्द्र सरकार की वर्ष 2002- 2003 में नीतियों के कारण मिले बंद हुई थी, जिससे हजारों मजदूर परिवार अचानक बेरोजगारी और आर्थिक संकट के दौर में चले गए। सम्भव हो तो राहुल गांधी झांकियों का अवलोकन भी करे, मिलों का इतिहास भी जाने। राहुल गांधी के आने से 35 हजार श्रमिक कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही राहुल गांधी के मजदूरों के प्रति समर्थन से इंदौर के पीड़ित श्रमिक परिवारों को न्याय दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। उक्त पूर्ण जानकारी श्यामसुन्दर यादव और राहुल निहोरे ने दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




