सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

राहुल गांधी कार्यक्रम के लिए कांग्रेस करेगी 15 जिलों कीबड़ी बैझक

सिंघार एवं पोलिटिकल अफेयर कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। शुभ कारज गार्डन में 6 से 7 बैठक होगी। कल जीतू पटवारी के निवास पर जो बैठक हुई, उसमें प्रदेश…

सिंघार एवं पोलिटिकल अफेयर कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। शुभ कारज गार्डन में 6 से 7 बैठक होगी। कल जीतू पटवारी के निवास पर जो बैठक हुई, उसमें प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कामले की भी मौजूदगी रही, लेकिन इंदौर शहर-जिले के संगठन महामंत्री की मौजूदगी नहीं रही। संभवत: उन्हें बुलाया नहीं गया था। विधानसभा प्रभारी और महत्वपूर्ण नेता अमन बजाज, दीपू यादव, शोभा ओझा, जीतू पटवारी, चिंटू चौकसे, विपिन वानखेड़े, सत्यनारायण पटेल, सदाशिव यादव, संजय कामले, पंकज उपाध्याय, अजय रघुवंशी, आशुतोष चौकसे, जय हार्डिया, अमित पटेल, शैलेष गर्ग मौजूद थे। पटवारी के निवास पर राहुल गांधी के करीबी बेजू और त्यागी की मौजूदगी थी। बताया जा रहा है कि 2 सितम्बर की बैठक में 15 जिलों के महत्वपूर्ण कांग्रेसियों को जिम्मेदारी दी जाएगी, हर हाल में 50 हजार छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया जाना है। अकेले इंदौर से करीब 10 हजार छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो बाकी 14 जिलों से 40 हजार विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हो। राहुल गांधी केवल छात्रों की गूंज में छात्रो से ही बात करेंगे, अन्दर कांग्रेसी मौजूद नहीं रहेंगे, सारे कांग्रेसी बाहर रहेंगे। राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम को लेकर जैसे ही गांधी का कार्यक्रम 12 सितम्बर को होना तय है और कांग्रेसी मानकर चल रहे हैं कि यह कार्यक्रम स्टेडियम में ही होगा फिर भी विकल्प देखना कांग्रेसियों ने शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने 8 से 12 सितम्बर नेहरू स्टेडियम के लिए पत्र भी निगम में लगा दिया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार है और निगम में भाजपा की परिषद है, ऐसे में कांग्रेस आलाकमान लोकसभा में नेताप्रतिपक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर स्टेडियम में संशय के बादल मंडरा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी का कार्यक्रम कोटा, पुणे, प्रयागराज और अन्य शहरों में होने के बाद अब छात्रों की गूंज का कार्यक्रम इंदौर में होना तय हुआ है और 15 जिले मिलकर 50 हजार छात्र जुटाने का लक्ष्य पर काम करेंगे, लेकिन कार्यक्रम कहां होगा इसे लेकर कांग्रेसी ही संशय में हैं। छात्रों की गूंज में राहुल गांधी छात्रों से चर्चा करेंगे, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा, राहुल का उद्बोधन भी होगा, छात्र राहुल गांधी से संवाद भी करेंगे। सभी जानते हैं कि इंदौर शिक्षा का एक बड़ा हब बन चुका है और बड़ी संख्या में इंदौर के अलावा प्रदेश भर के छात्र यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, इसलिए इंदौर को राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम रखा गया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें