कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूजीसी-नेट जून 2026 के तीन विषयों- इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षाएं रद्द होने पर केंद्र की मोदी सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा कि गलती एनटीए करती है लेकिन इसकी सजा छात्रों को भुगतनी पड़ती है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ये पेपर पहले ही लीक हो गए थे। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा, ‘मोदी जी, देखिए आपकी एनटीए ने क्या किया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




