ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत चित्तौड़ा ग्राम की गौशाला जाने वाले मुख्य मार्ग के करीब 2 किलोमीटर से ज्यादा लंबी मुख्य सड़क का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी द्वारा आने वाले दिनों में बेहद जल्द शुरू किया जाएगा। जिसको लेकर विभागीय तैयारी भी शुरू हो गई है।
सड़क के साथ सेंटल लाइटिंग ओर डिवाइडर का भी होगा निर्माण- बड़ी बात
यह है कि उक्त सड़क निर्माण कार्य पर पीडब्ल्यूडी द्वारा साढे तीन करोड रुपए से ज्यादा खर्च किए जाएंगे। साथ ही सड़क निर्माण के साथ सेंट्रल लाइटिंग और बिजली के पोल लगाने और डिवाइडर बनाकर उस पर लाइटिंग लगाने का कार्य भी किया जाएगा। यही नहीं ऊपर सड़क निर्माण का कार्य निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद बेहद जल्द शुरू करने की तैयारी है। जिसको लेकर विभागीय तैयारी भी शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि दीपावली से पहले निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा ताकि लोगों की राह आसान होगी। गौरतलब है कि अब तक आधी अधूरी सड़क के कारण लोगों को यहां से निकलने में भारी परेशानी होती है। वहीं अब नई सड़क का काम शुरू होने से वाहन चालकों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




