शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

पूर्वी रिंग रोड पर मेट्रो के काम ने अब पकड़ी रफ्तार

रात में और ज्यादा तेजी से चल रहा काम रोबोट चौराहे से खजराना तक के हिस्से को जगमगाने के लिए 40 से ज्यादा एलईडी की जगमगाहट

पूर्वी रिंगरोड पर रोबोट चौराहे से खजराना तक के बड़े हिस्से में मेट्रो के काम में जबरदस्त रफ्तार पकड़ ली है। जिसके तहत वर्तमान में यहां पहले से कई गुना ज्यादा तेजी के साथ काम चल रहा है। करीब 10 से 15 पिलर बनकर तैयार हो रहे है। जिसमें से आधे से ज्यादा बनकर तैयार भी हो चुके है। साथ ही इस हिस्से में रोशनी के लिए 40 से ज्यादा नए इलेक्ट्रिक पोल पर आकर्षक तेज रोशनी वाली बड़ी एलईडी लाइटिंग भी लगाई गई है। इसके अलावा बड़ी बात यह है कि दिन से ज्यादा यहां रात में और ज्यादा तेजी के साथ काम चल रहा है ताकि आने वाले दिनों में जल्द रिंग रोड के बड़े हिस्से में भी रोबोट चौराहे से खजराना तक के बड़े हिस्से में मेट्रो के काम को गति देने की प्लानिंग के तहत यहां दिन- रात तेजी के साथ काम किया जा रहा है। गौरतलब है कि वर्तमान में गांधीनगर से सुपर कॉरिडोर तक के बड़े हिस्से में लंबे समय से मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा इसके आगे विजय नगर और रेडिसन चौराहे तक के बड़े हिस्से में भी ट्रायल रन किया जा चुका है। वहीं अब इसके आगे के हिस्से में स्टेशन निर्माण सहित अन्य काम को गति देने की तैयारी भी तेजी के साथ चल रही है। इसके बाद जल्द आने वाले दिनों में आम लोगों के लिए प्रायोरिटी के साथ इस लंबे रूट तक मेट्रो का संचालन शुरू करने की तैयारी भी चल रही है। जिसको लेकर वर्तमान में यहां दिन-रात तेजी के साथ काम हो रहा है। राहत की बात यह है कि रिंग रोड पर बड़े हिस्से में अब रात में भी तेजी के साथ काम हो रहा है। जिसके लिए बाधाएं दूर करते हुए जहां रोशनी की कमी होने से मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा यहां रोबोट चौराहे से खजराना चौराहे तक के बड़े हिस्से में करीब 40 से ज्यादा नए पोल लगाकर इन पर आकर्षक तेज रोशनी वाली एलइडी लाइटिंग लगाई गई है जिससे अब रात में भी मेट्रो का काम पहले से और ज्यादा दुगनी तेजी के साथ चल रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें