सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पूर्वी रिंग रोड पर 5 साल पहले बने पिपलियाहाना ब्रिज पर सालभर से अंधेरा

पूर्वी रिंग रोड पर पिपलियाहाना चौराहे पर 5 साल से ज्यादा पुराने करोड़ों रुपए की लागत से बने फ्लाईओवर पर अब लंबे समय से जिम्मेदारों की अनदेखी और लापरवाही का…

पूर्वी रिंग रोड पर पिपलियाहाना चौराहे पर 5 साल से ज्यादा पुराने करोड़ों रुपए की लागत से बने फ्लाईओवर पर अब लंबे समय से जिम्मेदारों की अनदेखी और लापरवाही का अंधेरा छाया है। हालत यह है कि जहां एक तरफ पिपलियाहाना ब्रिज पर 60 से ज्यादा बिजली के पोल पर लगी सवा सौ एलईडी लाइटिंग में से वर्तमान में गिनती की महज चार लाइट जल रही है। बाकी पूरा ब्रिज करीब सालभर से अंधेरे में डूबा हुआ है। फिर भी जिम्मेदार है कि ध्यान नहीं दे रहे। यही नहीं दूसरी ओर बंगाली चौराहे पर लापरवाही की हद यह है कि यहां ब्रिज से खजराना की ओर जाने वाली एक साइड की भुजा से आधी से ज्यादा एलइडी लाइट ही गायब हो चुकी है। यहां ब्रिज पर सेंट्रल लाइटिंग के लिए लगाए बिजली के पोल लंबे समय से खाली पड़े है। जिसके कारण ब्रिज पर अफसरों की लापरवाही और अनदेखी के कारण महीनों से आधे से ज्यादा ब्रिज पर अंधेरा छाया हुआ है। जबकि क्षेत्र के रहवासीयों और व्यापारियों ने कई बार निगम के जिम्मेदारों से लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी इसको लेकर शिकायत कर दी है। लेकिन हालत यह है कि कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है।

अब क्षेत्र के रहवासी विधायक -महापौर से करेंगे शिकायत

वही अब क्षेत्र के रहवासी और व्यापारीयों का कहना है कि कि वह अब इस मामले में क्षेत्रीय विधायक महेंद्र हार्डिया और महापौर पुष्पमित्र भार्गव से भी मिलकर

वाली टूटी बाउंड्रीवाल- वहीं इस बार इंदिरा प्रतिमा के पास चिड़ियाघर के सामने वाले हिस्से में दरगाह वाली लाइन में पुल के पास में बनी सुरक्षा बाउंड्री वॉल के अचानक गिरकर धराशायी होने के बाद लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे। दरअसल बालाजी मंदिर वाली सालों पुरानी पुलिया की सुरक्षा व्यवस्था और बाउंड्री वॉल के कमजोर होने को शिकायत करेंगे। दरअसल यहां करीब सालभर से भी ज्यादा समय से पूर्वी रिंग रोड के पिपलियाहाना ब्रिज पर पूरी लाइटिंग बंद होने से हमेशा अंधेरा छाया रहता है। जिसके कारण रात में सुनसान ब्रिज पर किसी भी दिन कोई दुर्घटना या अनहोनी होने की आशंका और डर लोगों में बना रहता है। साथ ही क्षेत्र के रहवासियों को रात में ब्रिज पर लूटपाट या किसी भी अप्रिय घटना होने का भी अंदेशा बना रहता है।

एक साइड की आधी से ज्यादा लाइटिंग नहीं होने से भी फैला अंधेरा

इधर बंगाली ब्रिज से बड़ी संख्या में लाइटिंग गायब होने को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। वहीं लोग सवाल भी उठा रहे है कि आखिर एक साथ 20 से 25 लाइटिंग कौन निकाल कर ले गया और अगर लेकर गया तो फिर दोबारा वापस लगाई क्यों नहीं। लोगों को इस बात की भी आशंका है कि कहीं एक साथ इतनी लाइटिंग चोरी तो नहीं हो गई।

लेकर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। लेकिन जिम्मेदारों ने इस बरसों पुरानी कमजोर पुलिया से ट्रैफिक का लोड तो कम कर दिया है लेकिन आवश्यक सुधार कार्य अभी तक नहीं करवाया। जिसको लेकर भी क्षेत्र के रहवासी कई बार शिकायत कर चुके हैं और इसके सुधार की मांग भी कर रहें है लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें