शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

पूर्व पार्षद के हुए नेत्रदान

वैश्य और अग्रवाल समाज के वरिष्ठ और लायंस क्लब से जुडे डॉ. कुलभूषण मित्तल की माताजी और पूर्व पार्षद सुशीलारानी मित्तल का निधन हुआ। परिजनों ने सुशीलारानी की इच्छानुसार एम…

वैश्य और अग्रवाल समाज के वरिष्ठ और लायंस क्लब से जुडे डॉ. कुलभूषण मित्तल की माताजी और पूर्व पार्षद सुशीलारानी मित्तल का निधन हुआ। परिजनों ने सुशीलारानी की इच्छानुसार एम के इंटरनेशनल आई बैंक की टीम को उनके नेत्रदान का कार्य भी किया। निधन के पूर्व सुशीलारानी मित्तल ने विगत दिनों अपने निवास के पास वाली जमीन जो करीब 5 करोड रुपए की थी वह जगह जनहित में विधयाक महेन्द्र हार्डिया, महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अपील पर निगम को इसलिए सौप दी थी कि यहां से सार्वजनिक मार्ग निकल सके। अंतिम यात्रा टेलीफोन नगर से निकलकर रीजनल मुक्तिधाम पहुंची। बडी संख्या में अग्रवाल समाजजन, कई राजनेता, वैश्य समाजजन, लायंस क्लब और प्रशासनिक अधिकारियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। मंत्री तुलसीराम सिलावट, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व विधायक अशोक शुक्ला, पिंटू जोशी, अरविंद बागड़ी, संजय बांकडा, किशोर गोयल, संतोष गोयल, विपिन खुजनेरी, के.के. गोयल सहित बड़ी संख्या में शहर के चिकित्सक, पत्रकार एवं स्नेहीजन शामिल हुए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें