शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

पुरानी टंकी को ध्वस्त कर नई निर्माण की बारी

द्वारकापुरी में ज्ञान सागर स्कूल के पास की पुरानी जर्जर टंकी तोड़ने की तैयारी

विधानसभा 4 के अंतर्गत वार्ड 84 से जुड़े द्वारकापुरी क्षेत्र में सालों पुरानी टंकी को ध्वस्त कर नई टंकी के निर्माण की बारी अब आई है। जिसको लेकर निगम ने तैयारी भी शुरू कर दी है। सालों पुराने जर्जर टंकी को तोड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसी माह पुरानी टंकी तोड़कर जल्द नई का निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है। पुरानी तोड़कर नई का होगा निर्माण, पानी का संकट होगा दूर सालों पुरानी जर्जर पानी की टंकी को तोड़कर आने वाले दिनों में निगम द्वारा यहां बेहद जल्द अमृत-2 प्रोजेक्ट में नई टंकी का निर्माण भी शुरू होगा जिसको लेकर भी तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि द्वारकापुरी क्षेत्र के ज्ञान सागर स्कूल के पास स्थित सालों पुरानी जर्जर पानी की टंकी को ध्वस्त कर बेहद जल्द इसी साल क्षेत्र के रहवासियों की मांग पर नई बड़ी पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू होगा जिससे क्षेत्र के रहवासियों का सालों पुराना जल संकट अगले साल गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले दूर हो जाएगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें