मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पुरानी एलइडी टीवी बंद, अब नई लगाने की तैयारी

स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत चौराहों पर लगाई थी टीवी

न.प्र.)। इंदौर शहर में यातायात विभाग और निगम द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के तहत करीब चार साल पहले शहर के प्रमुख चौराहा और विशेष स्थानों पर लाखों – करोड़ों रुपए खर्चकर सैकड़ों एलइडी टीवी लगाई गई थी। जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन को ट्रैफिक नियमों के पालन की जानकारियां और जन जागरूकता अभियान के विज्ञापन प्रकाशित करना, सूचनाओं का आदान-प्रदान करना था। लेकिन हालात यह है कि पिछले डेढ़ से 2 साल से शहर के सभी प्रमुख चौराहा पर लगाई गई एलइडी टीवी लंबे समय से बंद पड़ी है, यही नहीं धूल खा रही है। जिसकी कोई जिम्मेदार सुध नहीं ले रहा है। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि एक बार फिर से निगम द्वारा तीन से चार करोड रुपए खर्च कर शहर के सभी प्रमुख स्थानों और चौराहों पर नए सिरे से नई एलईडी टीवी लगाने की प्लानिंग और तैयारी भी चल रही है।

उठ रहे सवाल

यही नहीं जिस पर सवाल भी उठ रहें है। शहर के नागरिकों का कहना है कि एक तरफ पहले से लगी पुरानी एलईडी टीवी की देखरेख नहीं होने और खराबी आने पर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया और न बंद और खराब हो चुकी पुरानी एलईडी टीवी को इतने लंबे समय बाद भी सुधारा नहीं जा रहा है। इधर, दूसरी ओर अब एक बार फिर से प्लानिंग कर पुरानी की जगह सभी प्रमुख चौराहों और स्थानों पर जल्द नई स्मार्ट एलईडी टीवी लगाने की तैयारी है। जिसको लेकर अब सवाल उठ रहें है।

स्मार्ट टीवी की प्रमुख विशेषताएं

स्मार्ट एलईडी टीवी यानी कार्यवेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड वीएसएमबी चौराहों पर रियल- टाइम ट्रैफिक अपडेट और डायनेमिक निर्देश देने के लिए एलईडी डिजिटल बोर्ड लगाए गए थे। जिनकी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर आईसीसीसी रहती है। इन सभी डिस्प्ले और कैमरों को सेंट्रल कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, जो शहर के ट्रैफिक और सुरक्षा पर नजर रखता है। सार्वजनिक सूचना प्रणाली, आपातकालीन स्थिति या महत्वपूर्ण सूचनाओं के प्रसार के लिए इन्हें पब्लिक

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें