शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

पुराने जर्जर स्कूल भवन को ध्वस्त कर बनेगा नया भवन

राऊ विधानसभा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 80 से जुड़े क्षेत्र में धनवंतरी नगर में स्थित सालों पुराने जर्जर स्कूल भवन संख्या 48 को तोड़कर पूरी तरह से ध्वस्तकर आने वाले…

राऊ विधानसभा के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 80 से जुड़े क्षेत्र में धनवंतरी नगर में स्थित सालों पुराने जर्जर स्कूल भवन संख्या 48 को तोड़कर पूरी तरह से ध्वस्तकर आने वाले दिनों में निगम द्वारा यहां लाखों रुपए खर्च कर बेहद जल्द नवीन विद्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिसको लेकर निगम शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा अपनी ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।

जिसके अंतर्गत पहले चरण में सालों पुराने क्षेत्र के सरकारी जर्जर स्कूल भवन को जमीदोंज करने के बाद दूसरे चरण में निगम का शाला प्रकोष्ठ जल्द यहां निविदा प्रक्रिया के बाद क्षेत्र के जरूरतमंद निर्धन परिवार के बच्चों को बेहतर और स्मार्ट शिक्षा देने के लिए आधुनिक नवीन विद्यालय भवन का निर्माण करेगा। जहां बच्चे आधुनिक शिक्षा के अधिकार के अंतर्गत नई इमारत में स्मार्ट क्लासरूम में नई तकनीक के साथ पहले से आधुनिक बेहतर शिक्षा ग्रहण करेंगे। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक मधु वर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्लानिंग के साथ यहां के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

बड़ी बात यह है कि पुराने जर्जर स्कूल भवन को तोड़ने के बाद दूसरे चरण में निगम यहां भव्य इमारत का निर्माण शुरू करेगा जिसमें अगले शिक्षण सत्र से पहले बच्चों के लिए जी प्लस टू की नई आधुनिक सुविधाओं से लैस भव्य इमारत तैयार होगी। जहां बच्चे स्मार्ट क्लास रूम में प्रोजेक्टर और अन्य तकनीकी आधुनिक उपकरणों से शिक्षा प्राप्त करेंगे। साथ ही नए स्कूल भवन में कंप्यूटर लैब के साथ बच्चों के लिए अन्य अत्याधुनिक संसाधनों से भी शिक्षा दी जाएगी। जिसको लेकर शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा तैयारियां शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें