मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पुनिका, शरण्या, हुसैन और जीनेश सेमीफाइनल में

इंदौर। पुनिका रामपुरिया, शरण्या ठाकुर, हुसैन देवासवाला और जीनेश शर्मा ने शालेय स्क्वॉश चयन स्पर्धा में जीत के साथ अंतिम चार में प्रवेश किया। जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में…

इंदौर। पुनिका रामपुरिया, शरण्या ठाकुर, हुसैन देवासवाला और जीनेश शर्मा ने शालेय स्क्वॉश चयन स्पर्धा में जीत के साथ अंतिम चार में प्रवेश किया। जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में एमरल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल में आयोजित टूर्नामेंट में शहर के बालक और बालिका खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। स्पर्धा के आधार पर शिक्षा विभाग की जिला टीम का चयन किया जाएगा।

अंडर-14 बालिका वर्ग में द एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल की पुनिका रामपुरिया ने डेली कॉलेज की नव्या खंडेलवाल को 2-0 से तथा द एमरल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल की शरण्या ठाकुर ने द शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल की अनाया फतेपुरिया को 2-0 से पराजित किया। इसी आयु के बालकों के वर्ग में एनडीपीएस के हुसैन देवासवाला ने निर्मय मित्तल को 2-0 से तथा डीपीएस निपानिया के जीनेश शर्मा ने शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल के मैनी झावेरी को 2-0 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग में द एमरल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल की छवि पांचाल ने अपने ही स्कूल की अलीश्मा राजपूत को 2-0 से हराया। द एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल की देशना रामपुरिया ने एनडीपीएस की त्रत्वी सालगिया को 2-0 से शिकस्त दी। इसी आयु के बालकों के वर्ग में डीपीएस के रक्षण भाकर ने द शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल के विशेष डागरा को 2-0 से तथा श्री सत्य साईं विद्या विहार के अथर्व सिंह दासुंडी ने द एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के लोकनाथ को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-19 बालिका वर्ग में द एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल की खुशी सक्सेना ने वेदांश इंटरनेशनल स्कूल की निहारिका मालवीय को 2-0 से तथा श्री सत्य साईं विद्या विहार की अवनी खंडेलवाल ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की दृष्टि जेठवानी को 2- 0 से हराया। इसी आयु के बालकों के वर्ग में एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के इब्राहिम राओटीवाला ने शुभ अग्रवाल को 2-0 से तथा सहज सलूजा ने शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल के अव्यान पाटनी को 2- 0 से पराजित कर अंतिम चार में प्रवेश किया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें