सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

धार के बाग में जनविश्वास अभियान शिविर

धार जिले के बाग के अंबेडकर भवन में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार एवं धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने विभिन्न…

धार के बाग में जनविश्वास अभियान शिविर

धार जिले के बाग के अंबेडकर भवन में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। संभागायुक्त भास्कर लाक्षाकार एवं धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया। शिविर में 89 आवेदनों का मौके पर निराकरण, राशन दुकानों की अव्यवस्था पर संभागायुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। शिविर में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए लगभग 750 नागरिकों ने सहभागिता की। इस दौरान प्राप्त 235 आवेदनों में से 89 का मौके पर ही निराकरण किया गया, शेष 146 आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 10 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 8