मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत 15 जोनल कार्यालयों में जनविश्वास शिविर आयोजित किए गए। ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत नागरिकों को वार्ड स्तर पर लोक सेवाएं उपलब्ध कराई गई। प्रभारी महापौर राजेन्द्र राठौर, क्षेत्रीय विधायक, आयुक्त, अपर आयुक्त और एमआईसी सदस्यों के अलावा पार्षदों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में निरीक्षण किया। इस शिविर में 17 वर्ष पुराने मृत्यु प्रमाण पत्र का 15 मिनट में निराकरण हुआ। हासिली देवी के पति का 17 वर्ष पुराना मृत्यु प्रमाण-पत्र की दिनांक और माह की जानकारी नहीं होने के कारण परेशानी आ रही थी, जिसे ढूंढकर बनाया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




