सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

कालेज में साइको मेला जारी

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेस में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में चार दिवसीय ‘साइको मेला’ का आयोजन 9 अक्टूबर तक किया जा रहा है। मेले…

कालेज में साइको मेला जारी

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेस में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में चार दिवसीय ‘साइको मेला’ का आयोजन 9 अक्टूबर तक किया जा रहा है। मेले का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। रैली भी निकाली गई और विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और तनाव अथवा भावनात्मक समस्याओं की स्थिति में समय पर मनोवैज्ञानिक सहायता लेने का संदेश दिया। प्रो. रेखा आचार्य, परिधि राठौर ने बताया कि नुक्कड नाटक भी प्रस्तुत किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें