सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

प्रांतीय चिकित्सा सम्मेलन कल

आरोग्य भारती, मालवा प्रांत द्वारा 'एकीकृत चिकित्सा पद्धति: वर्तमान समय की आवश्यकता' विषय पर एक दिवसीय प्रांतीय चिकित्सक सम्मेलन कल 2 अक्टूबर को माई मंगेशकर सभागृह, सपना संगीता मार्ग में…

आरोग्य भारती, मालवा प्रांत द्वारा 'एकीकृत चिकित्सा पद्धति: वर्तमान समय की आवश्यकता' विषय पर एक दिवसीय प्रांतीय चिकित्सक सम्मेलन कल 2 अक्टूबर को माई मंगेशकर सभागृह, सपना संगीता मार्ग में दोपहर 2:30 बजे से आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में चिकित्सा जगत की मुख्य विधाएं यथा आयुर्वेद, एलोपैथी, होम्योपैथी और प्राकृतिक चिकित्सा के प्रमुख चिकित्सा विशेषज्ञों के व्याख्यान होंगे। सभी विद्वान विशेषज्ञ अपनी पद्धतियों की विशेषता और सीमाओं की जानकारी सांझा करेंगे। ड़ॉ. अशोक ठाकुर, डॉ. प्रमोद नीमा ने बताया कि वक्ता डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय, डॉ. भरत रावत, डॉ. एपीएस चौहान, डॉ. अंतिम जैन, डॉ. प्रवीण चौबे रहेंगे। इस दौरान डॉ. लोकेश जोशी और कई चिकित्सक एवं छात्र भी मौजूद रहेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें