मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जांच कर कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पर एक आटो रिक्शा पर घड़ियाल लेकर जाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में रिक्शा क्रमांक एमपी 09 एआर 3495 एक घड़ियाल को आटो की छत पर…

सोशल मीडिया पर एक आटो रिक्शा पर घड़ियाल लेकर जाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में रिक्शा क्रमांक एमपी 09 एआर 3495 एक घड़ियाल को आटो की छत पर रस्सियों से बांधकर ले जाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो किस स्थान का है और घड़ियाल असली है या नकली, मृत है या जिंदा इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसके अलावा वीडियो में एआई का उपयोग किया गया है या नहीं, यह भी जांच का विषय है। इस मामले में पशु प्रेमी प्रियांशु जैन ने डीएफओ को मेल कर जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें