शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

पृथ्वी की हैट्रिक से मेजबान टीम सेमीफाइनल में

इंदौर। पृथ्वी सिंह ठाकुर की हैट्रिक की मदद से मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने जिला स्तरीय एमरल्ड कप फुटबॉल स्पर्धा के अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली…

इंदौर। पृथ्वी सिंह ठाकुर की हैट्रिक की मदद से मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल ने जिला स्तरीय एमरल्ड कप फुटबॉल स्पर्धा के अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है। पृथ्वी हर मैच में गोलों की झड़ी लगाते हुए स्पर्धा के सबसे ज्यादा गोल करने वाले फॉरवर्ड हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं। राउ स्थित स्कूल परिसर में आयोजित टूर्नामेंट में मंगलवार को पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लॉरेल्स स्कूल ने मिलेनियम स्कूल को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराया। विजेता टीम की ओर से शुभम ने दो गोल किए जबकि मैत्री, आदित्य और विराज ने एक-एक गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। दूसरे क्वार्टर फाइनल में मेबान एमरल्ड हाइट्स स्कूल ने सेंट अर्नाल्ड स्कूल को 5-0 से करारी शिकस्त दी। एमरल्ड हाइट्स की ओर से पृथ्वी सिंह ठाकुर ने हैटट्रिक बनाते हुए तीन गोल दागे।

न्यायालय अपर तहसीलदार तहसील जूनी इन्दौर, जिला-इन्दौर क्रमांक: क्यू/ रीडर/2026 इन्दौर दिनांक 02/07/2026 प्रकरण क्रमांक 0058/अ-3/2026-2027 -:सार्वजनिक सूचना:-

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आवेदक श्री शंकरा पिता श्री गंगाराम, श्री सीताराम पिता श्री गंगाराम खाती दोनों निवासी ग्राम कैोदहाा तहसी जूनी इन्दौर जिा इन्दौर म.प्र. मोबाई नम्बर 84357-12718 के द्वारा राजस्व ग्राम कैोदहाा, स्थित भूमि सर्वे नंबर 281/2/1 रकबा 0.514 हेक्टयर में से रकबा 0.405 हेक्टयर भूमि पर मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 68 के तहत बटांकन (नक्शा तरमीम) किये जाने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत कर निवेदन किया है।

आवेदक के आवेदन पत्र पर यदि किसी संस्था/व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो वह अपनी िखित आपत्ति प्रकरण में नियत दिनांकः 17/07/2026 के अंदर प्रातः 11 बजे स्वयं इस न्यायाय में उपस्थित होकर मय प्रमाण के प्रस्तुत कर सकता है। बाद मियाद प्राप्त आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। आज दिनांक 02/07/2026 को मेरे हस्ताक्षर एवं न्यायाय मुद्रा से जारी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें