छत्रपति शिवाजी सहकारी साख संस्था के सुभाष नगर कार्यालय में समाजसेवियों के सम्मान का आयोजन किया। लगातार सेवाएं दे रहे समाजसेवी सतीश कचोलिया का भी सम्मान किया गया। बैंक प़ैढी संस्था में संस्था अध्यक्ष प्रभाकर राव चोखंडे ने कचोलिया का सम्मान किया। कचोलिया के सम्मान पर मुकेश सारडा, मनोज रणधर, अनिल मूंदड़ा, मुकेश झंवर, अजय आगार, बंटू अटासनिया सहित अन्य ने बधाई दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




