सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सांसद रहे विद्यार्थियों के बीच मौजूद

आई जी एस -फेरोको ट़र्जाघी ओरेशन का आयोजन आई पी एस एकेडमी, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड साइंस इंदौर में किया गया। इस चैप्टर में भाग लेने के लिए देशभर से…

सांसद रहे विद्यार्थियों के बीच मौजूद

आई जी एस -फेरोको ट़र्जाघी ओरेशन का आयोजन आई पी एस एकेडमी, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड साइंस इंदौर में किया गया। इस चैप्टर में भाग लेने के लिए देशभर से आईआईटीयंस आये। जिन्होंने कचरा प्रबंधन और पर्यावरण को लेकर चर्चा की।'नेक्स्ट जनरेशन जिओ एंवॉयरमेंटल सॉलुशंस: इनोवेट,एडॉप्ट एंड सस्टेन' पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। सांसद शंकर लालवानी अतिथि थे। इस दौरान अचल चौधरी, डॉ.अर्चना कीर्ति चौधरी, डॉ. अमित शर्मा, डॉ नीलिमा सत्यम, डॉ. मनोज दत्ता, डॉ अनिल जोसेफ मौजूद थे। सात विशेषज्ञों डॉ. एस.के. प्रसाद, डॉ. आशीष जुनेजा, डॉ. मोहित सोमानी, डॉ. बी. जानकीरामय्या, डॉ. एन. उन्नीकृष्णन,डॉ. अर्पित जैन ने संगोष्ठी में चर्चा की।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें