मप्र वैश्य महासम्मेलन की मेजबानी में 25 प्रमुख समाजों के दो दिवसीय परिचय सम्मेलन में बहुत बडी संख्या में कल दूसरे दिन रविवार को भी पदाधिकारी और समाजजन पहुंचे। वैश्य एकता की दिशा में इस परिचय सम्मेलन को महत्वपूर्ण प्रयास बताया गया। कल रविवार होने की वजह से बडी संख्या में युवक-युवती और उनके अभिभावक के साथ निकट के रिश्तेदारों के अलावा 25 वैश्य समाजों के समाजजन भी दस्तूर गार्डन पहुंचे थे। अरविन्द बागडी, धीरज खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल, प्रवीण नीखरा, शिव जिंदल, राजेश गर्ग ने बताया कि कल रविवार को कई रिश्तों पर महत्वपूर्ण चर्चा हो चुकी थी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मंत्री तुलसीराम सिलावट, सुदर्शन गुप्ता, गिरीश अग्रवाल, विमल तोडी, टीकमचंद गर्ग, दिनेश मित्तल, पवन सिंघानिया, बसंत खटोड, नितिन अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, निपूर्ण गर्ग, राजेश गर्ग केटी, दीपक जैन टीनू, हर्ष जैन, ईश्वर बाहेती, नितिन माहेश्वरी, विनोद गोयल, ओमप्रकाश अग्रवाल मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




