ज्योतिषयाचार्य, विद्वान, वेदांग वास्तु कर्मकांड, ज्योतिष सम्मेलन के अध्यक्ष पंडित प्रकाश गौड़ और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संतोष वाधवानी ने बताया कि केवल राम धाम ज्योतिष संस्था इंदौर के तत्वाधान में श्री अखिल भारतीय सप्तम ज्योतिष महासम्मेलन का आयोजन केसरबाग रोड स्थित गार्डन में 16 और 17 नवम्बर को सुबह से शाम तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। ज्योतिष, वास्तु के विद्वानों का सम्मान भी किया जाएगा। दो दिवसीय इस सम्मेलन में करीब 500 से अधिक वरिष्ठ ज्योतिष एवं वास्तु की जानकारी अपने अनुभव के साथ जन सेवा के रूप में निशुल्क ज्योति सम्मेलन भी करेंगे। कार्यक्रम में निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




