जोन क्रमांक 11 के अंतर्गत पॉश कॉलोनी कंचन बाग में प्रस्तावित आदर्श गार्डन बगीचे में बेहद जल्द निगम द्वारा रोशनी के लिए डिजाइनर इलैक्ट्रिक पोल पर आकर्षक प्रकाश व्यवस्था करने की तैयारी है। जिससे नवीन गार्डन में निगम लाखों रुपए खर्च कर संपूर्ण बगीचे में नई लाइटिंग लगाकर जगमगाहट करेगा। इसको लेकर निगम की ओर से तैयारी भी शुरू हो गई है। इसके अलावा इस नवीन प्रस्तावित आदर्श गार्डन को आदर्श बनाने के लिए निगम द्वारा कई प्रस्तावित सौंदर्यकरण और सजाने – संवारने के अन्य कार्य भी किए जाएंगे। खास बात यह है कि कंचन बाग स्थित पुराने बगीचे को आदर्श बगीचा बनाने के लिए निगम द्वारा सौंदर्य करण की योजना के अंतर्गत बगीचे में आकर्षण लाइटिंग लगाकर प्रकाश व्यवस्था करने के साथ जाएंगे जो गार्डन की शोभा बढ़ाएंगे।
सिटी ब्लास्ट की खबर का असर
यहां आने जाने वाले लोगों के लिए शानदार बैठक व्यवस्था भी की जाएगी जिसके लिए यहां आकर्षक डिजाइनर रंगीन बेंच लगेगी। साथ ही बगीचे में घूमने आने वाले सीनियर सिटीजन के लिए विशेष रूप से छत वाले झूले लगेंगे जिसमें क्षेत्र के बुजुर्ग और सीनियर सिटीजन सुबह और शाम आराम से बैठकर झूले-झूलने के साथ बारिश के दिनों में भी यहां आराम से बैठ सकेंगे। इसके अलावा सजाने संवारने के अंतर्गत यहां एक से बढ़कर एक आकर्षक पेड़ पौधे भी लगाए
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




