इंदौर नगर निगम के द्वारा शहर में प्राइवेट सेक्टर के माध्यम से चार स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए निगम के द्वारा काम करने की इच्छुक लोगों से उनके प्रस्ताव बुलवाए गए हैं।
वैसे तो इंदौर नगर निगम पिछले कई सालों से शहर में जरूरी स्थान पर फुट और ब्रिज का निर्माण करने की कोशिश करता रहा है। इस कोशिश के बावजूद अब तक नगर निगम कहीं भी सफल नहीं हो सका है। पिछले 4 साल से जब से पुष्यमित्र भार्गव के नेतृत्व वाली नगर निगम की परिषद बनी है तब से फुट ओवरब्रिज बनाने के प्रस्ताव कम से कम पांच बार बन चुके हैं लेकिन एक बार के भी प्रस्ताव पर क्रियान्वयन नहीं किया जा सका। अब एक बार फिर नगर निगम के द्वारा शहर में फोटो और ब्रिज का निर्माण निजी क्षेत्र की सहभागिता से करने का प्रस्ताव तैयार कर उसे मंजूरी दी गई है। इस बार इस प्रस्ताव को क्रियान्वयन के रास्ते पर आगे भी बढ़ा दिया गया है।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह फुट ओवर ब्रिज निजी क्षेत्र की सहभागिता से बनाए जाएंगे। इसके लिए निगम के द्वारा जो फार्मूला तय किया गया है उसके अनुसार निजी क्षेत्र के लोगों के द्वारा अपना पैसा लगाकर नगर निगम की जमीन पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। इस फुट ओवर ब्रिज के बन जाने से पैदल चलने वाले नागरिकों को सड़क के इस पर से उसे पर जाने में आसानी और सुविधा होगी।
निगम के द्वारा यह फार्मूला तैयार किया गया है कि फुट ओवर ब्रिज का निर्माण करने वाली संस्था को इस ओवरब्रिज पर 15 साल तक विज्ञापन का प्रदर्शन करने की अनुमति दी जाएगी। इस विज्ञापन के प्रदर्शन के स्थान को अन्य व्यावसायिक संस्थानों को किराए पर देकर यह संस्था फुट ओवर ब्रिज के निर्माण में लगी हुई अपनी लागत को निकाल सकेगी। निगम की ओर से इस प्रस्ताव के साथ इस कार्य को करने की इच्छुक संस्थाओं से प्रस्ताव बनवाने की पहल शुरू कर दी गई है। निगम की कोशिश है कि इस बार किसी भी हालत में फुट ओवर ब्रिज के निर्माण के कार्य को अंजाम देकर जनता को सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
इन स्थानों पर बनाए जाएंगे फुट ओवर ब्रिज
मोती तबेला में जीडीसी कॉलेज के सामने आरएनटी मार्ग पर तीन इमली चौराहा पर पवनपुरी कॉलोनी के सामने तीन इमली चौराहा पर अभिनव नगर के सामने
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




