साहित्यिक संस्था सोसायटी ऑफ ऑथर्स द्वारा कॉफी हाउस में पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस एकल प्रदर्शनी में शहर के ख्यात लेखक, कवि, चित्रकार एवम् डिजिटल क्रियेटर इन्जीनियर रामनारायण सोनी द्वारा स्वयं की कविता और स्वनिर्मित ग्राफिक्स के माध्यम से तैयार किये हुए सुन्दर कलात्मक 40 रंगीन पोस्टर प्रदर्शित किये गये। डॉ. दीपा व्यास, डॉ. रानू जैन, रवीन्द्र नारायण पहलवान सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




