जिले के समस्त शासकीय/ अशासकीय महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति एवं आवास सहायता योजनान्तर्गत एमपी टॉस पोर्टल पर नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन के लिए लिंक ओपन कर दी है। शैक्षणिक सत्र 2022-23, 2023- 24 एवं 2024-25 हेतु पोर्टल पर 30 अगस्त आवेदन किये जा सकते है। अनुसूचित जाति तथा आदिवासी विकास जिला इन्दौर के सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी अनुसार समस्त शासकीय/अशासकीय महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राएं एमपी टॉस पोर्टल पर निर्धारित समय-सीमा में आवेदन कर सकते है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




