शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
इंदौर

पीएम आवास योजना के मकान की कमजोरी आने लगी सामने

सतपुड़ा परिसर में मेंटेनेंस को लेकर लापरवाही, रहवासियों ने अपर आयुक्त को की शिकायत

प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान की गुणवत्ता 2 से 3 सालों में ही सामने आने लगी है। रहवासियों ने इमारत निर्माण में कमजोर मटेरियल, समय पर मेंटेनेंस नहीं होने एवं लापरवाही की शिकायत अपर आयुक्त अर्थ जैन को की है। बड़ा भानगढ़ स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के सतपुड़ा परिसर में रहवासी मेंटेनेंस नहीं होने के कारण परेशान है। रहवासियों का कहना है कि परिसर में समय पर इमारत रखरखाव के काम नहीं होते हैं। मेंटेनेंस करने वाले ठेकेदार को जब मकान में कोई लीकेज या फिर साफ सफाई से संबंधित काम बताया जाता है तो बहानेबाजी की जाती है।

रहवासी उमेश शर्मा ने बताया कि यहां अलग-अलग बैक में लगभग 450 फ्लैट बने हुए हैं। 6 मंजिला इमारत है कभी सीढ़ियों पर टूट-फूट तो कभी टाइल्स उखड़ना, तो कभी कचरे और पानी की समस्या होती है, कभी लिफ्ट बंद रहती है तो कभी पाइपलाइनों के लीकेज की समस्या। हाल ही में सतपुड़ा परिसर बड़ा बांग़ड़दा के ए-3 विंग में किचन से निकलने वाले पानी की लाइन लीकेज हो गई है जिसके कारण सभी मंजिलों पर बने किचन में जूठन और गंदा पानी फैल रहा है। लाइन लीकेज फ्लैट नंबर 604 में हुई है और उसका पानी नीचे फ्लैट नंबर 304 तक पहुंच रहा है। रहवासियों का कहना है कि इस पानी के लीकेज से किचन के अंदर सीलन और बदबू आ रही है जिसके कारण खाना बनाना और रहता मुश्किल हो गया है। । रहवासियों ने बताया कि जब लीकेज ठीक करने के लिए ठेकेदार को बताया तो उसका कहना था कि इस काम में लंबा खर्च है मैं नहीं करूंगा। इसके बाद मामले की शिकायत नगर निगम प्रधानमंत्री आवास योजना के अपर आयुक्त अर्थव जैन को की गई है। इसके अलावा नगर निगम जनसुनवाई के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान बनाने के लिए बिजली नगर के पास भूरी टेकरी पर बनी अवैध बस्ती को अस्थाई तौर बस्ती बनाकर विस्थापित किया गया था, अब यहां पर पीएम आवास योजना के मकान बन जाने के बाद भी बस्ती को शिफ्ट नहीं किया गया है। । मामले में श्री मंगल नगर गृह निर्माण समिति के निवासियों ने शिकायत की है कि बस्ती जिस जमीन पर शिफ्ट की गई है वह शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण समिति की जमीन है। पिंगला तिवारी ने बताया कि उनके पति राजेश तिवारी शासकीय कर्मचारी थे। उन्होंने उक्त गृह निर्माण संस्था की सदस्यता लेते हुए भूखंड लिया था लेकिन यहां पर नगर निगम द्वारा बस्ती बसा दी गई जिसके कारण कई सदस्यों को प्लांट नहीं मिल पा रहे हैं। इसके लिए साल 2003 से उनके पति संघर्ष कर रहे थे लेकिन अब उनकी मृत्यु हो गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें