शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

प्लास्टिक लाकर 252 लोग ले गए पौधे

आधा किलो प्लास्टिक लाओ, एक पौधा पाओ अभियान के अंतर्गत निगम को कुछ प्रारंभिक सफलता मिलना शुरू हुई है। निगम के पास अभी तक 105.5 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र…

आधा किलो प्लास्टिक लाओ, एक पौधा पाओ अभियान के अंतर्गत निगम को कुछ प्रारंभिक सफलता मिलना शुरू हुई है। निगम के पास अभी तक 105.5 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र हुआ है। महत्वपूर्ण बात यह है कि 252 लोग प्लास्टिक लेकर पहुंचे और इन 252 लोगों को 252 पौधे दिए गए। प्रारंभिक सफलता के बाद लोगों में जागरूकता बढ़े इसके लिए निगम ने प्रयास और तेजी से शुरू किए हैं। इसके पीछे मंशा यही है कि शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने तथा नागरिकों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम इंदौर द्वारा ‘ आधा किलो प्लास्टिक लाओ, एक पौधा ले जाओ ’ अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 30 अगस्त तक चलेगा। जो 252 पोधे दिए गए हैं वे अलग अलग प्रजाति के हैं। यह 252 लोग अलग अलग झोनों पर पहुंचे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें