महापौर पुष्यमित्र भार्गव और उनकी पत्नी जूही भार्गव की मौजूदगी में कल रिजनल पार्क में आधा किलो प्लास्टिक लाओ, एक पौधा ले जाओ 600 पौधों का वितरण किया गया। आए वेस्ट प्लास्टिक से वेस्ट टू आर्ट से मछली का शेप बनाया गया। यह अभियान निगम ने 12 दिनों तक 15 केन्द्रों पर संचालित किया। निगम अधिकारी अपर आयुक्त प्रखर सिंह, एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ल, ब्रांड एम्बेसडर आरती माहेश्वरी, प्रबल जैन, आरजे विनी मौजूद रहे। 5 स्कूलों ने सक्रिय सहभागिता की थी उन्हें प्रशस्ती पत्र दिए और विद्यार्थियों ने अनुपयोगी वस्तुओं से वेस्ट टू आर्ट राखी बनाई थी वह कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को भेंट की थी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




