सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

निगम द्वारा लगवाए गए पौधों को पहुंचाया जा रहा है नुकसान

पर्यावरण संरक्षण एवं विकास समिति के संयोजक राहुल कांतिलाल लोदवाल, अध्यक्ष एडवोकेट अजय गणेश चौधरी ने संभाग आयुक्त,जिला कलेक्टर, आईडीए सीईओ, निगम आयुक्त, जोनल अधिकारी से मांग की है कि…

पर्यावरण संरक्षण एवं विकास समिति के संयोजक राहुल कांतिलाल लोदवाल, अध्यक्ष एडवोकेट अजय गणेश चौधरी ने संभाग आयुक्त,जिला कलेक्टर, आईडीए सीईओ, निगम आयुक्त, जोनल अधिकारी से मांग की है कि इंदौर विकास प्राधिकरण और नगर पालिका निगम द्वारा चित्रगुप्त चौराहा से आगे बढ़कर बाईपास पहुंचने के पूर्व तक, मुख्य सड़क के दोनों ओर ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में बडी संख्या में पौैधे लगाए थे और पर्यावरण के लिए सौन्दर्यीकरण भी किया गया था। जिसको स्वार्थवश, सीधे हाथ से जुड़े साइड रोड के बाद में बने हुए आवासीय क्षेत्र के कमर्शियल दुकानदारों नागरिकों ने अत्यधिक नुकसान पहुंचाने और नष्ट करने का निरंतर कदम उठाए जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें