सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पिपलियाहाना ब्रिज ः दिन में रोशन लाइटिंग, रात में लंबे समय से अंधेरा

पिपलियाहाना ब्रिज पर पिंक सिटी चौराहे से लेकर पूरे ब्रिज पर रात के समय लंबे समय से पूरी लाइटिंग बंद होने से अंधेरा छाया रहता है। जबकि दूसरी तरफ दिन…

पिपलियाहाना ब्रिज ः दिन में रोशन लाइटिंग, रात में लंबे समय से अंधेरा

पिपलियाहाना ब्रिज पर पिंक सिटी चौराहे से लेकर पूरे ब्रिज पर रात के समय लंबे समय से पूरी लाइटिंग बंद होने से अंधेरा छाया रहता है। जबकि दूसरी तरफ दिन में सूरज की रोशनी में ब्रिज की 15 से 20 लाइटिंग फालतू जल रही है। जबकि रात में लाइटिंग पूरी तरह से बंद हो जाती है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि दिन में जब लाइटिंग फालतू जल रही है तो जिम्मेदार इस पर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं। जबकि रहवासियों को कहना है कि करीब 6 माह से ब्रिज की पूरी लाइटिंग बंद पड़ी हुई है और रात में रोजाना अंधेरा होने के कारण दुर्घटना और हादसा होने का खतरा बना रहता है। जबकि तकनीकी मिस्टेक और विद्युत विभाग के कर्मचारी और अफसरों की अनदेखी के कारण दिन में लाइटिंग चालू रहती है और रात में ज्यादातर एलइडी लाइटिंग बंद होने से करीब 1 किलोमीटर से ज्यादा हिस्से में अंधेरा छाया रहता है। जिसके कारण यहां से रात दिन गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को भी भारी परेशानी हो रही है।

24 घंटे चालू है लाइटिंग

इधर दूसरी तरफ तीन इमली चौराहे से आगे आईटी पार्क ब्रिज निर्माण रूट के आसपास बड़े हिस्से में दिन में कई एलइडी लाइटिंग फालतू जल रही है, जिससे बिजली की बर्बादी हो रही है। कई लाइटिंग 24 घंटे चल रही है, जो जिम्मेदारों को नजर नहीं आ रही है। जिसको लेकर भी क्षेत्र के नागरिक सवाल उठा रहे हैं। दूसरी तरफ रात में कई जगह लाइटिंग लंबे समय से बन्द होने या खराब होने के कारण अंधेरे की वजह से यहां लोगों को दुर्घटना या अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है। नागरिकों ने मांग की है कि जल्द 24 घंटे फालतू जलने वाली लाइटिंग का सिस्टम बदला जाए और लंबे समय से बंद पड़ी लाइटिंग को चालू किया जाए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें