मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पिपलियाहाना ब्रिज पर लंबे समय से छाया लापरवाही का अंधेरा, दिन में रोशन

पिपलियाहाना चौराहे पर इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए करोड़ों की लागत वाले फ्लाई ओवर ब्रिज पर लंबे समय से जिम्मेदार अफसरों की अनदेखी और लापरवाही के कारण अंधेरा छाया…

पिपलियाहाना चौराहे पर इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए गए करोड़ों की लागत वाले फ्लाई ओवर ब्रिज पर लंबे समय से जिम्मेदार अफसरों की अनदेखी और लापरवाही के कारण अंधेरा छाया हुआ है। हालत यह है कि एक तरफ दिन में ब्रिज पर लाइटिंग चालू रहती है जबकि रात में बंद रहने से अंधेरा रहता है। जिसके कारण इस ब्रिज पर आधी से ज्यादा लाइटिंग महीनों से बंद पड़ी हुई है। हालत यह है कि लोगों द्वारा कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार अफसर ध्यान नहीं दे रहे है। जबकि कई बार दिन में लाइटिंग चालू हो जाती है। यही नहीं रात के समय इस ब्रिज से निकलना किसी खतरे से खाली नहीं रहता। बारिश के मौसम में वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों की लाइट की रोशनी से होकर निकलना पड़ता है। वहीं हालत इतनी खराब है कि पूरे ब्रिज पर रात के समय सारी एलइडी लाइट बंद होने से इस ब्रिज पर पूरा अंधेरा छाया रहता है। लोगों का कहना है कि निगम से लेकर आईडीए अफसर और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी कई बार शिकायत कर दी है, उसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। रात में यहां से गुजरने वालों को अंधेरे में दुर्घटना होने का अंदेशा रहता है फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें