सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पिंक सिटी के सामने बगीचे में नया योगा शेड बनकर तैयार

चतुर्थी से पहले अब इसी माह मिलेगी रहवासियों को सौगात

वार्ड क्रमांक 54 के अंतर्गत क्षेत्र की पॉश कॉलोनी पिंक सिटी के सामने बरसो से उजाड़ पड़े सालों पुराने बगीचे में क्षेत्र के आमजन रहवासियों के लिए भव्य आधुनिक सुविधाओं वाला वाटरप्रूफ योगा शेड की सौगात मिलने वाली है। जिसके लिए वर्तमान में पुराने बगीचे में नवीन लोहे के स्ट्रक्चर वाले योगा शेड का निर्माण कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिसमें अब सिर्फ प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य होना शेष बचा है। जबकि बाकी हिस्सों में काम चल रहा है। खास बात यह है कि क्षेत्रीय पार्षद महेश बसवाल ने बताया नवीन योग केंद्र का निर्माण कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। हमारा प्रयास है कि जल्द इसका विधि विधान के साथ विधायक महेंद्र हार्डिया और महापौर पुष्पमित्र भार्गव से लोकार्पण करवाकर आमजन को जल्द नवीन योगा शेड की सौगात दी जाए। जिसके लिए बचे हुए निर्माण कार्य तेजी के साथ पूरे करवाए जा रहे हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें