नेहरू पार्क स्विमिंग पूल में लम्बे समय से काम चल रहा था। कल इसे जनता के लिए फिर से खोल दिया गया। इसके पहले जनप्रतिनिधियों ने इस श्राद्ध पक्ष में भभक रही गर्मी और पानी की कमी के कारण बढ़ी उमस के बीच इन जनप्रतिनिधियों ने अपने आपको पानी की ठंडक से तरोताजा किया। क्लोरीन युक्त साफ पानी में इन जनप्रतिनिधियों ने छलांग लगाई। विधायक महेन्द्र हार्डिया, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, एमआईसी सदस्य
नन्दकिशोर पहाड़िया सहित अन्य मौजूद थे। इस स्विमिंग पूल की तैयारी में एमआईसी सदस्य नन्दकिशोर पहाड़िया ने खूब मेहनत करवाई है। यह स्विमिंग पूल पुराना होकर इंदौर की यादों से जुड़ा तैराकी की पहचान वाला पूल है। यह पूल नए स्वरूप में प्रारंभ हो गया। इसमें दो नए फिल्टर और जिम की सुविधा के साथ अलग सेपरेट चेम्बर और चैंजिंग रूम भी बनाए गए हैं। नन्दकिशोर पहाड़िया ने कहा कि डायविंग और स्विमिंग को इस स्विमिंग पूल से बढ़ावा मिलेगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




