सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सिंधी समाज के लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

सार्थक जीवन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रीतमदास सभागृह में स्वास्थ्य शिविर और परामर्श के आयोजन में करीब 500 सिंधी समाजजनों ने स्वास्थ्य लाभ जांच और परामर्श में लिया। ड़ॉ. राजेश करांजिया,…

सिंधी समाज के लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

सार्थक जीवन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्रीतमदास सभागृह में स्वास्थ्य शिविर और परामर्श के आयोजन में करीब 500 सिंधी समाजजनों ने स्वास्थ्य लाभ जांच और परामर्श में लिया। ड़ॉ. राजेश करांजिया, डॉ. महेश पाटनी, डॉ. रेणु शर्मा, डॉ. अपूर्व गर्ग, डॉ. महेश भाटिया, डॉ. रोली वाच्छानी ने सेवाएं दी। दवाइयों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी, डॉ. मजूमदार, भरत शाह ने अपनी भूमिका निभाई। युवा शाखा अध्यक्ष पंकज फतेहचंदानी, नरेश फुंदवानी, अजय शिवानी, भगवानदास कटारिया, डॉ. रमेश डोसी सहित अन्य आयोजन से जुड़े रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें