नगर निगम द्वारा तलघर और फायर सेफ्टी एवं स्ट्रक्चरल सेफ्टी नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध निरीक्षण के दौरान अलग-अलग कार्रवाई की गई। झोन 22 के वार्ड 31 की सिल्वोटेल होटल के बेसमेंट पर कार्रवाई की गई, जबकि यह पार्किंग के लिए स्वीकृत जगह थी। वहीं झोन 9 डायमंड कालोनी बेसमेंट में दुकान और रेस्टोरेंट का संचालन पाया गया जिसे सील किया गया। वहीं सड़क पर अतिक्रमण करने पर 50 हजार की चालानी कार्रवाई की गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




