सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पेचवर्क के बाद धंसी सड़क

बापट चौराहा क्षेत्र में विगत दिनों पेचवर्क किया गया था। क्षेत्र की एक कोने में कुछ सड़क धंस गई, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुद्दा बनाकर सोशल मीडिया की सुर्खियां बनाया।…

बापट चौराहा क्षेत्र में विगत दिनों पेचवर्क किया गया था। क्षेत्र की एक कोने में कुछ सड़क धंस गई, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुद्दा बनाकर सोशल मीडिया की सुर्खियां बनाया। एक बड़ा गड्ढा भी यहां बना। कांग्रेसियों ने कहा कि सड़कों की मरम्मत और पेचवर्क पर लगातार निगम बड़ा खर्च कर रहा है फिर भी घटना घट रही है, जिससे पेचवर्क की गुणवत्ता पर संदेह

सोना-चांदी के आज के भाव

फिजिकल भाव 1 बजे ओपन होता है

पैदा किया जा रहा है। कांग्रेसियों ने कहा कि सड़क धंसने की घटना 17 दिन में तीन बार हो चुकी है, यही स्थिति धार रोड, जीएनटी मार्केट के मुख्य गेट के बाहर स्पीड ब्रेकर के पहले दिखाई दे रही है, जहां भी सड़क पहले रिपेयर की गई थी वह धंस रही है और आने वाले दिनों में और धंस सकती है क्योंकि वह सड़क जगह-जगह से बैठने लगी है और इस रोड पर हाईवे के कारण यातायात का दबाव भी ज्यादा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें