शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
इंदौर

पौने 2 करोड़ से तैयार हो रही नई स्कूल बिल्डिंग

विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 50 से जुड़े पिपलियाहांना गांव के बच्चों को आने वाले अगले दो से ढाई माह में नई स्कूल बिल्डिंग की सौगात मिलने वाली है। जिसके…

विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 50 से जुड़े पिपलियाहांना गांव के बच्चों को आने वाले अगले दो से ढाई माह में नई स्कूल बिल्डिंग की सौगात मिलने वाली है। जिसके तहत यहां निगम द्वारा करीब पौने तीन करोड़ की लागत से दुर्गा माता मंदिर के पास एकदम आधुनिक शैली में तीन मंजिला स्कूल इमारत का निर्माण किया जा रहा है। जहां क्षेत्र के 400 से ज्यादा बच्चों को जल्द नई स्कूल बिल्डिंग की सौगात मिलने वाली है। जबकि पहले हालात यह थी कि यहां चद्दर का सालों पुराना केवल ग्राउंड फ्लोर पर बना एक मंजिला स्कूल भवन था जहां बच्चे तीन से चार कमरों में बड़ी मुश्किल से बैठ पाते थे। यही नहीं क्षेत्र के छोटे बच्चों के लिए पहली से आठवीं तक के लिए यहां एक मात्र सालों पुराना शासकीय स्कूल भवन था। इस पुराने स्कूल भवन में बच्चों के बैठने के लिए बैंचों की जगह जमीन पर टाट पट्टी बिछाकर काम चलाना पड़ता था। हालांकि अब यहां क्षेत्रीय पार्षद राजीव जैन और विधायक महेंद्र हार्डिया के प्रयासों से सालों बाद नई स्कूल बिल्डिंग की सौगात मिलने वाली है, जिसका वर्तमान में निर्माण कार्य तेजी के साथ चल रहा है।

खास बात यह है कि वार्ड क्रमांक 50 से जुड़े पिपलियाहाना ग्रामीण क्षेत्र में छोटे बच्चों के लिए पहली बार नई आधुनिक शिक्षा नीति के तहत निगम द्वारा करीब पौने तीन करोड रुपए की लागत से तीन मंजिला आधुनिक शैली में नई स्कूल बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें करीब 10 से ज्यादा नए कमरें तैयार हो रहे हैं। जिनमें वर्तमान में रंगाई पुताई के साथ टाइल्स लगाने का काम तेजी के साथ चल रहा है। क्षेत्रीय पार्षद राजीव जैन का कहना है कि आने वाले दिनों में बेहद जल्द अगले डेढ़ से दो माह में यहां तैयार हो रही नई स्कूल बिल्डिंग में 400 से ज्यादा बच्चें अपनी पढ़ाई नई तैयार इमारत में आसानी से कर सकेंगे। जिसको लेकर हम लगातार निगम अफसरों से संपर्क कर जल्द स्कूल बिल्डिंग का काम पूरा करवाने के प्रयास कर रहें है ताकि क्षेत्र के गरीब मध्यवर्गीय जरूरत मंद बच्चें निजी स्कूल में महंगी फीस भरने के बजाय कम फीस में नई सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर सके। जहां आने वाले दिनों में आधुनिक शैली में शिक्षा स्मार्ट क्लास रूम में प्रोजेक्टर की मदद से बच्चों को मिलने वाली है। इसको लेकर हम सामाजिक संस्थाओं और दानदाताओं के सहयोग से भी यहां बच्चों के लिए लैब और कम्प्यूटर की सौगात भी दिलाने के प्रयास करेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें