बिहार में आज सुबह आरा रेलवे स्टेशन के पास अलीपुरद्वार से दिल्ली जा रही महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई। ट्रेन आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर- 2 से रवाना हुई थी। कुछ दूर आगे पश्चिमी ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही ट्रेन अचानक पटरी से उतर गई। हादसे के बाद तेज आवाज सुनकर यात्रियों में हड़कंप मच गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




