मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पाठक का काम प्रखर सिंह को सौेंपा

नगर निगम अपर आयुक्त आशीष कुमार पाठक अवकाश पर गए हैं। उनके अवकाश पर जाने की स्थिति में उनके पास मौजूद पानी और ड्रेनेज के काम में कोई परेशानी नहीं…

नगर निगम अपर आयुक्त आशीष कुमार पाठक अवकाश पर गए हैं। उनके अवकाश पर जाने की स्थिति में उनके पास मौजूद पानी और ड्रेनेज के काम में कोई परेशानी नहीं आए इसके लिए निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने एक आदेश जारी किया है। इस आदेश में उन्होंने पाठक के सारे काम दूसरे अपर आयुक्त प्रखर सिंह को सौंप दिए हैं। ध्यान रहे कि प्रखर सिंह के पास वैसे भी स्वच्छता और भवन अनुज्ञा जैसे महत्वपूर्ण विभाग है। इन विभागों के साथ ही उन्हें अब आशीष कुमार पाठक के पास मौजूद दोनों महत्वपूर्ण विभाग का काम भी संभालना होगा। इस बारे में निगम आयुक्त के आदेश कल ही जारी हुए हैं। ध्यान रहे की अमृत 2.0 योजना के तहत पानी और ड्रेनेज के क्षेत्र में बहुत सारे काम शुरू हो गए हैं। ऐसे में अपर आयुक्त की यह जिम्मेदारी रहेगी कि वह इन सभी कामों को व्यवस्थित तरीके से समय सीमा में गुणवत्ता के साथ करवाना सुनिश्चित करें।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें