सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

पटेल की टीम युवा और विद्यार्थियों के साथ कर रही है जनसम्पर्क

रीजनल पार्क के सामने मैदान में 19 सितम्बर को राहुल गांधी की गूंंज कार्यक्रम के लिए पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल की टीम द्वारा लगातार मूसाखेड़ी, पलासिया, गांधीनगर, खजराना, राजवाड़ा और…

पटेल की टीम युवा और विद्यार्थियों के साथ कर रही है जनसम्पर्क

रीजनल पार्क के सामने मैदान में 19 सितम्बर को राहुल गांधी की गूंंज कार्यक्रम के लिए पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल की टीम द्वारा लगातार मूसाखेड़ी, पलासिया, गांधीनगर, खजराना, राजवाड़ा और विभिन्न आवासीय क्षेत्रों में जनसंपर्क किया जा रहा है, जिससे इंदौर के ऊर्जावान छात्र भारी संख्या में इस मुहिम से जुड़ सकें। संपूर्ण इंदौर में ये गतिविधियां हो रही हैं। टीम द्वारा घर-घर पहुंंचकर युवाओं से जनसम्पर्क किया जा रहा है। आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन का कार्य भी कराया जा रहा है। टीम द्वारा प्रचार-प्रसार भी आटो-ईरिक्शा, कटआऊट और होर्डिंग्स के माध्यम से किया जा रहा है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें