शहर के नागरिकों के लिए रविवार का दिन छुट्टी का दिन होता है। इस दिन का प्रयोग बड़ी संख्या में लोगों के द्वारा मौसम का आनंद लेने और पिकनिक मनाने के लिए किया जाता है। इस बार रविवार को पिकनिक मनाने के लिए जो पर्यटक पातालपानी गए थे उन लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा। इस पर्यटन स्थल के चारों तरफ कचरे के ढेर लगे हुए हैं। स्वच्छ शहर में रहने वाले नागरिकों को कचरे और गंदगी के बीच में पिकनिक मनाना नागवार गुजरा।
खूबसूरत पर्यटन स्थल पातालपानी में चारो ओर कचरा फैला पड़ा है। यहां पिकनिक मनाने के लिए आने वाले लोगों के द्वारा लापरवाही की जाती है। इन लोगों के द्वारा यहां पर आने के बाद जहां खाया जाता है उसके कचरे को वहीं पर फेंक दिया जाता है। इस पर्यटन स्थल पर पॉलिथीन सैलानियों
करने में भी कोई परहेज नहीं किया। इसका परिणाम यह हुआ है कि यह पूरा पर्यटन स्थल गंदगी और कचरे से सराबोर हो गया है। ध्यान रहे की इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा के द्वारा पर्यटन स्थल पर सुरक्षा की व्यवस्था करने के लिए तो आदेश जारी किए जाते हैं लेकिन वहां पर साफ सफाई की व्यवस्था रखने के लिए किसी तरह की जिम्मेदारी का निर्धारण नहीं किया जाता है। यह स्थल किसी भी सरकारी विभाग या एजेंसी के द्वारा साफ सफाई के लिहाज से का के उपयोग भी जारी है। साथ ही दुकानदार भी पातालपानी की खाई में उपयोग करने के बाद पॉलिथीन की थैलियां फेंक रहे हैं। अपनी दुकान का कचरा यहां के दुकानदारों के द्वारा पानी में ही फेंक दिया जाता है। यहां कहने के लिए तो कूड़ादान लगा हुआ है उसमें भी डाला गया कचरा पड़े-पड़े सड़ रहा है। सैलानियों ने कचरा फेंकने के लिए रेलवे ट्रैक का उपयोग
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




