शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

पर्यटन क्वीज प्रतियोगिता में विद्यालय टीम का होगा पंजीयन शिक्षा अधिकारी ने भेजा स्कूल प्राचार्यो को सूचना पत्र

मध्य प्रदेश पर्यटन क्वीज का जिला स्तरीय आयोजन अगले माह 7 अगस्त को आयोजित होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के पास म.प्र. टूरिज्म बोर्ड भोपाल का पत्र भी पहुंचा था।…

मध्य प्रदेश पर्यटन क्वीज का जिला स्तरीय आयोजन अगले माह 7 अगस्त को आयोजित होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग के पास म.प्र. टूरिज्म बोर्ड भोपाल का पत्र भी पहुंचा था। इस प्रतियोगिता में शासकीय और अशासकीय स्कूल के कक्षा 9 वी से 12वीं के तीन विद्यार्थियों की टीम का पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन की अंतिम तिथि दो दिन बाद 25 जुलाई है। यह पंजीयन भी आनलाइन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इन्दौर जिले में लगातार 4 वर्षों से 300 से अधिक विद्यालयों की भागीदारी रही है लेकिन इस वर्ष की पंजीयन की स्थिति कमजोर बताई जा रही है। इसलिए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल प्राचार्योें को सूचित किया कि विद्यालय का पंजीयन कराकर उसकी जानकारी शासकीय संयोगितागंज स्कूल प्राचार्य आर.के. चेलानी के पास भेजे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें