सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

होलकर प्रतिमा से बिचोली बायपास तक का हिस्सा जगमगाएगा

दीपावली से पहले आने वाले दिनों में बेहद जल्द लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कनाडिया क्षेत्र का लंबे समय का अंधेरा अब जाकर दूर होगा। जिसको लेकर विभागीय तैयारियों का…

होलकर प्रतिमा से बिचोली बायपास तक का हिस्सा जगमगाएगा

दीपावली से पहले आने वाले दिनों में बेहद जल्द लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कनाडिया क्षेत्र का लंबे समय का अंधेरा अब जाकर दूर होगा। जिसको लेकर विभागीय तैयारियों का दौर भी शुरू हो गया

बताया जा रहा है कि पिछले दिनों शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया के बाद लगभग दो करोड़

निर्माण विभाग द्वारा करीब 4 साल पहले बनी होलकर प्रतिमा से मयंक ब्ल्यू वॉटर पार्क होते हुए बिचोली मर्दाना बायपास तक की मुख्य सड़क पर सुरक्षा डिवाइडर और सेट्रल लाइटिंग लगाने का काम जल्द शुरू करने की तैयारी है। जिसको लेकर पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी द्वारा निविदा जारी कर अपनी और से तैयारियां शुरू कर दी थी। है।

18 लाख रुपए से ज्यादा खर्च कर लोक

अब कहा जा रहा है कि की बेहद जल्द ठेकेदार कंपनी द्वारा कनाडिया रोड पर होलकर प्रतिमा के पीछे से लेकर मयंक ब्लू वाटर पार्क होते हुए बायपास तक के हिस्से का अंधेरा दूर करने के लिए 75 के आसपास नए बिजली के पोल लगाकर इन पर डेढ़ सौ से ज्यादा नवीन तेज रौशनी वाली एलइडी लाइटिंग लगाकर लंबे समय का अंधेरा दूर किया जाएगा।

खास बात यह है कि नई लाइटिंग लगने के बाद इस क्षेत्र में लंबी चौड़ी रोड पर आए दिन होने वाली दुर्घटना और हादसों में कमी आएगी। साथ ही इस क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ों परिवार के हजारों लोगों को अंधेरे की वजह से लूट और अनहोनी जैसी घटनाओं के होने की आशंका भी दूर होगी। वहीं अभी हादसों पर रोक के लिए सेंट्रल डिवाइडर की बजाय कोठी लगाकर काम चलाया जा रहा है ताकि लंबी चौड़ी नई सड़क पर डिवाइडर नहीं होने से किसी भी प्रकार की दुर्घटना और हादसों पर रोक लगाई जा सकें। गौरतलब है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा करीब तीन चार साल पहले इस मार्ग पर साढ़े ग्यारह करोड रुपए से ज्यादा खर्चकर 100 फीट चौड़ी सड़क निर्माण का कार्य तो पूरा कर लिया गया था, लेकिन पीडब्ल्यूडी अफसरों की गलती की वजह से सेंट्रल डिवाइडर और लाइटिंग का प्रावधान नहीं दिया गया था। जिसके कारण अब तक यहां अंधेरा छाया हुआ है। हालांकि अब टेंडर प्रक्रिया के बाद लोगों में उम्मीद जागी है कि दिवाली से पहले लंबे समय के अंधेरे से राहत मिलेगी और त्योहार से पहले यहां नई लाइटिंग लगाकर उजाला किया जाएगा। यही नहीं कहा जा रहा है कि पहले डिवाइडर का निर्माण कार्य शुरू होगा, उसके बाद सेंट्रल लाइटिंग लगाने का काम किया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां अब अंतिम दौर में है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 9 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 8