मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

परशुराम सेना ने किया इन्द्रेश्वर महादेव का अभिषेक

जयकारों के साथ लगाई अच्छी बारिश के लिए गुहार

श्री परशुराम सेना इंदौर महानगर ने आज सुबह इन्द्रेश्वर महादेव पंढरीनाथ पहुंचकर महादेव का पूजन, अभिषेक किया। प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने बताया कि भगवान भोलेनाथ का यह प्राचीन मंदिर है और जब भी इंदौर में वर्षा की कमी दिखाई देती है, तब यहां पूजन अभिषेक कर अच्छी बारिश की कामना होती है तो बरसात होती है। आज इस धार्मिक आयोजन और अच्छी बारिश की गुहार में अनूप शुक्ला, उमाशंकर चतुर्वेदी, प्रकाश शर्मा पप्पी सहित अन्य ब्राह्मण समाजजन मौजूद रहे। भगवान परशुरामजी और इन्द्रेश्वर महादेवर के जयकारे लगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें